Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2019

Budget 2019: मोदी सरकार के 5 बजट, 5 साल बाद आज कहां खड़ा है देश

केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम पड़ाव पर है. अगले तीन-चार महीनों के दौरान जहां देश में आम चुनाव की प्रक्रिया चलेगी, वहीं केन्द्र सरकार 1 फरवरी को अपना अंतरिम बजट लेकर आएगी. हालांकि यह अंतरिम बजट नए वित्त वर्ष की पहली तिमाही तक सीमित रहेगा, लेकिन मोदी सरकार इस अंतरिम बजट की स्पीच का दायरा तिमाही से बढ़ाकर आने वाली नई सरकार के कार्यकाल की तीन तिमाहियों पर भी निशाना साधने का काम करने जा रही है. मोदी सरकार अपने कार्यकाल में पेश किए गए सभी पूर्ण बजटों को आधार बनाते हुए इस अंतरिम बजट के जरिए चुनाव से पहले अपनी आर्थिक नीति को देश के सामने रखने का काम करने जा रही है. भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार आगामी आम चुनावों में सत्ता का खुद को विपक्ष से अधिक मजबूत दावेदार दिखाने का काम करेगी. लिहाजा, एक नजर मोदी सरकार के पिछले सभी बजट पर डालने की जरूरत है जिससे अंदाजा लगाया जा सके कि अंतरिम बजट में वित्त मंत्री की बजट स्पीच किन उपलब्धियों को अपनी आर्थिक नीति में जोड़ने का काम करेगी. मोदी सरकार का पांचवां बजट (2018-19) यह मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट था. इस ...

भोपाल समेत प्रदेश में ठंड का एक और दौर, कोहरा और धुंध से 10 शहरों में तापमान 5 डिग्री

उत्तर में बर्फ से ढंके पहाड़ों से टकराकर आने वाली हवा की रफ्तार में तेजी के चलते नए साल के दूसरे हफ्ते में एक बार फिर ठंड का दौर शुरू हो गया है। यही वजह है कि भोपाल में सोमवार को 28 दिन लगातार सर्द मौसम के बाद कोहरा पड़ा और विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। भोपाल और आसपास के जिलों में भी कोहरा और धुंध का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, रीवा और सागर संभागों के साथ ही पश्चिमी मध्स प्रदेश में कहीं-कहीं या मध्यम कोहरा रहा। इंदौर और उज्जैन संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। वहीं, जबलपुर, भोपाल, सागर और होशंगाबाद में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा । होशंगाबाद संभाग के बैतूल में पारा सबसे कम 2 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार से भोपाल के मौसम में कोई परिवर्तन इधर, उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी से मध्य प्रदेश के कई शहरों में सर्दी राहत नहीं मिली है। कोहरा पड़ने और शीतलहर के शनिवार से सर्दी का एक दौर और शुरू हो गया। जो अब तक जारी है। इस कारण भोपाल का सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.6 और अधिकतम पारा 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान शनिवार और रविवार को...