उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ट्रक से हुई टक्कर में उन्नाव रेप केस में पीड़ि ता की ओर से मुकदमा लड़ने वाले वकील महेंद्र सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है. किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के मुताबिक़, वक़ील महेंद्र सिंह के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है. उनकी पस लियों, मुंह में गंभीर चोटें आई हैं. महेंद्र सिंह इस मामले में राजनीतिक रूप से काफ़ी प्रभावशाली विधायक कुलदीप सेंगर के ख़िलाफ़ पीड़ित पक्ष की ओर से केस लड़ रहे थे. महेंद्र सिंह पीड़िता के चाचा महेश सिंह से परिवार को मिलाने के लिए रायबरेली जा रहे थे. बीबीसी हिं दी ने वकील महेंद्र सिंह के बेहद करीबी दोस्त नीरज सिंह से बात करके उनके बारे में जानने की कोशिश की है. नीरज सिंह बताते हैं, "महेंद्र सिंह एक बेहद ही निर्भीक किस्म के व्यक्ति हैं. बिना डरे किसी भी केस को लड़ने की हिम्मत करते हैं. दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहने वाले महेंद्र सिंह को रात एक बजे भी कोई बुलाए तो वो मदद करने के लिए तैयार रहते हैं." "लोग बताते हैं कि इस केस को लड़ने के लिए कई लोग तैयार नहीं हुए थे. और अपनी निर्भीकता की वजह से ही वह ...