टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही बैंक की तरह ही आपको मैसेज भेजना शुरू कर सकती हैं. इसमें आपसे अपने सिम कार्ड में मिनिमम अमाउंट से रिचार्ज करने को कहा जाएगा, वर्ना आपका नंबर बंद हो जाएगा. प्रीपेड यूजर्स को टेक्स्ट मैसेज के जरिए अपने सिम में 35 रुपये रहने चाहिए. हालांकि ये अलग अलग सब्सक्राइबर के हिसाब से तय हो रहा है. ऐसा न होने पर आपका सिम डीऐक्टिवेट किया जा सकता है. पोस्टपेड यूजर्स पर ये नियम लागू नहीं होगा, क्योंकि वो महीने के आखिर में यूसेज प्लान के हिसाब से पैसे देते हैं. प्रीपेड यूजर्स की बात करें तो अप लगभग सभी कंपनियों ने अनलिमिटेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं जिनकी वैलिडिटी एक महीने से लेकर तीन महीने तक की है. रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल और वोडाफोन यूजर्स को कंपनी की तरफ से वॉर्निंग वाला मैसेज मिल रहा है. इसमें कहा गया है, ‘सूचना, आपका वोडाफोन नंबर बंद कर दिया जाएगा . नंबर जारी रखें किसी भी अनलिमिटेड ऑल राउंडर रिचार्ज से.’ ये मैसेज वोडाफोन के उन यूजर्स को भेजा जा रहा है जिनके पास मिनिमम बैलेंस नहीं है. एयरटेल ने 35 रुपये मिनिमम बैलेंस रखा है, जबकि वोडाफोन सिम को जारी रखने के लिए आपके प...