टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही बैंक की तरह ही आपको मैसेज भेजना शुरू कर सकती हैं. इसमें आपसे अपने सिम कार्ड में मिनिमम अमाउंट से रिचार्ज करने को कहा जाएगा, वर्ना आपका नंबर बंद हो जाएगा. प्रीपेड यूजर्स को टेक्स्ट मैसेज के जरिए अपने सिम में 35 रुपये रहने चाहिए. हालांकि ये अलग अलग सब्सक्राइबर के हिसाब से तय हो रहा है. ऐसा न होने पर आपका सिम डीऐक्टिवेट किया जा सकता है.
पोस्टपेड यूजर्स पर ये नियम लागू नहीं होगा, क्योंकि वो महीने के आखिर में यूसेज प्लान के हिसाब से पैसे देते हैं. प्रीपेड यूजर्स की बात करें तो अप लगभग सभी कंपनियों ने अनलिमिटेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं जिनकी वैलिडिटी एक महीने से लेकर तीन महीने तक की है.
रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल और वोडाफोन यूजर्स को कंपनी की तरफ से वॉर्निंग वाला मैसेज मिल रहा है. इसमें कहा गया है, ‘सूचना, आपका वोडाफोन नंबर बंद कर दिया जाएगा. नंबर जारी रखें किसी भी अनलिमिटेड ऑल राउंडर रिचार्ज से.’
ये मैसेज वोडाफोन के उन यूजर्स को भेजा जा रहा है जिनके पास मिनिमम बैलेंस नहीं है. एयरटेल ने 35 रुपये मिनिमम बैलेंस रखा है, जबकि वोडाफोन सिम को जारी रखने के लिए आपके पास 65 रुपये का मिनिमम बैलेंस होना जरूरी है.
अगर लगातार मैसेज मिलने के बाद भी आप अपने सिम में मिनिमम बैलेंस मेनटेन करने में असफल रहेंगे तो कंपनियां 15 दिन के तक ऐसे मैसेज भेजेंगी. इसके बाद आउटगोइंग कॉल और मोबाइल डेटा बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद भी अगर आप मिनिमम अमाउंट से रिचार्ज नहीं कराते हैं तो आपकी इनकमिंक कॉल भी बंद कर दी जाएगी. इसके बाद आपको मैसेज मिलेगा जिसमें बताया जाएगा कि आप कब तक रिचार्ज करा सकते हैं. सिम की वैलिडिटी के हिसाब से आपको रिचार्ज करा कर उसे दुबारा ऐक्टिवेट करना होगा.
चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी जल्द ही एक नया बजट स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लाने की तैयारी में है. ये स्मार्टफोन एक बजट स्मार्टफोन होने वाला है. खबरें ऐसी है कि इसकी कीमत Realme U1 से कम होगी. आपको बता दें Realme U1 की शुरुआती कीमत 3GB रैम वेरिएंट के लिए 11,999 रुपये है. इसके पहले कंपनी ने अपना एक और बजट स्मार्टफोन Realme C1 उतारा था. इसकी कीमत भारत में 7,999 रुपये है.
एंड्रॉयड फोकस्ड ब्लॉग droidshout की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी इस नए स्मार्टफोन को घरेलू बाजार में उतारने की तैयारी में है और इस स्मार्टफोन का नाम Realme A1 हो सकता है. इस स्मार्टफोन को Realme U1 के नीचे जगह दी जाएगी. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ये स्मार्टफोन ब्लैक और येलो कलर ऑप्शन के साथ आएगा.
फिलहाल इसके हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन चूंकि इसे Realme U1 के नीचे रखे जाने की बात सामने आई है ऐसे में इसकी कीमत 10,000 रुपये के आस पास हो सकती है.
फिलहाल भारत में Realme के पास मौजूदा लाइनअप में Realme U1, Realme 2, Realme 2 Pro और Realme C1 है. इस पूरें में Realme C1 सबसे किफायती स्मार्टफोन है और इसका मुकाबला बाजार में Asus ZenFone Lite L1 और Xiaomi Redmi 6A जैसे स्मार्टफोन्स से है. इस स्मार्टफोन को 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. बाद में इसकी कीमत 1,000 रुपये बढ़ाई गई.

Comments
Post a Comment