बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के लिए ये साल काफी सक्सेसफुल साबित हुआ है. उनकी फिल्म अंधाधुन ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. इसके बाद कम बजट में बनी उनकी फिल्म बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. रिलीज के 4 हफ्तों से ज्यादा होने के बाद भी फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म के बारे में लीड एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में आयुष्मान खुराना ने कहा- ''ये साल मेरे लिए एक सपने सरीखा रहा. एक अभिनेता के रूप में मैंने हमेशा ये माना है कि कंटेंट सिनेमा का भगवान है. मैंने इस किस्म के ऑफबीट सिनेमा को हमेशा तवज्जो दी है. क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि एक कंटेंट बेस्ड फिल्म, इंटरटेनमेंट के साथ सिंपल और अच्छी फिल्म कहलाती है.''
आयुष्मान ने आगे कहा- ''मेरी फिल्मों को लेकर किए गए चुनाव पर लोगों ने हमेशा सवाल खड़े किए हैं. मगर मैंने हमेशा किसी की भी सुने बगैर खुद की चॉइस पर भरोसा किया है. लोग मुझे सचेत करते थे कि मैं स्टार्डम गेम नहीं कर रहा हूं और सिर्फ अच्छे कंटेंट पर काम कर रहा हूं. आज मैं अपने आप को एक एक्टर के रूप में वेलिडेट महसूस कर रहा हूं जो अच्छे कंटेंट पर बनी फिल्म पर काम करता है और उसकी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस भी मिलती है. इससे ये साबित हो गया है कि अच्छे कंटेंट पर बनी फिल्मों को विश्वभर में सराहा जाता है.''
फिल्म की कहानी दिल्ली के कौशिक परिवार की है, जहां घर में पिता (गजराज राव), मां (नीना गुप्ता) के साथ उनका बेटा नकुल कौशिक (आयुष्मान खुराना) रहते हैं. नकुल को रेने (सान्या मल्होत्रा) से मोहब्बत है और दोनों का रोमांस परवान चढ़ता रहता है. तभी अचानक से नकुल के घर में भूचाल मच जाता है. दरअसल, नकुल की मम्मी प्रेग्नेंट हो जाती हैं और फिर कहानी में बहुत सारे उतार चढ़ाव शुरू हो जाते हैं.
बधाई हो का बजट तकरीबन 20 करोड़ रुपए का था. इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पांच हफ्तों में 128.40 करोड़ की कमाई कर ली है. रिलीज के पांचवे हफ्ते भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं. फिल्म को अच्छी ऑडियंस मिली है. फिल्म ने पांचवे हफ्ते में 8 करोड़ रुपए कमाए हैं. फिल्म ने पहले हफ्ते में 66.10 करोड़ की कमाई की थी. बता दें कि बधाई हो ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के लिहाज से 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मिजोरम के लुंगलेई में चुनावी रैली को संबोधित किया. मात्र 10 लाख की आबादी वाले राज्य मिजोरम में भारतीय जनता पार्टी की एक भी सीट नहीं है. आपको बता दें कि मिजोरम के अलावा प्रधानमंत्री आज मध्य प्रदेश के मंदसौर में भी रैली को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री ने यहां कहा कि कुछ महीने पहले कांग्रेस के नेताओं ने नॉर्थ ईस्ट के पहनावे का अपमान किया था, जब यहां के लोग मुझे स्थानीय कपड़े पहनाते थे तो कांग्रेस वाले उन्हें आउटलैंडेड बताते थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इतने वर्षों के शासन के नतीजे इसकी गवाही हैं कि आपकी विरासत और आपकी तरक्की से कोई मतलब नहीं है.
PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता आपलोगों का विकास नहीं, यहां की कुर्सी है. छत्तीसगढ़ से राजस्थान तक भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोपों से घिरी कांग्रेस यहां भी इसी फॉर्मूले पर चल रही है. उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की ताकत सिर्फ 2-3 राज्यों में बच गई है. अब मिजोरम की जनता की जिम्मेदारी है कि अब कांग्रेस की इस करप्शन वाली कल्चर का खात्मा यहां से करें.
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ देश के विकास को ध्येय बनाकर आगे बढ़ रही है. मिजो समाज को संविधान में जो भी अधिकार मिले हैं उनकी हर कीमत पर रक्षा की जाएगी. उन्होंने कहा कि एक्ट ईस्ट और एक्ट फर्स्ट फॉर नॉर्थ ईस्ट की नीति पर चलते हुए हमने पिछले 4 साल में पूर्वोत्तर के राज्यों को देश की मुख्य धारा से जोड़ा है.

Comments
Post a Comment