नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने कहा है कि वे दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए खेलते हैं. भारत ने 'हिटमैन' के रिकॉर्ड शतक की मदद से लखनऊ में वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली.
T20I में शतकों के सिकंदर बने रोहित शर्मा, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
रोहित ने मैच के बाद कहा, 'मैंने टॉस के समय कहा था कि यहां ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. हम पहले पिच को परखना चाहते थे कि वह कैसा बर्ताव कर रही है, इसलिए हमने अपना समय लिया. यह समझना जरूरी था कि पिच कैसा खेल रही है.'
उन्होंने कहा, 'जब भी आपको अपना सर्वश्रेष्ठ करने का मौका मिले, तो उसे छोड़ना नहीं चाहिए. मुझे उम्मीद है कि जो भी मैच देखने आए थे, वे अपने चेहरे पर मुस्कान लेकर लौटेंगे. हम दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए ही खेलते हैं.'
भारत ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 195 रनों का मजबूत स्कोर बनाया और फिर वेस्टइंडीज को नौ विकेट पर 124 रन ही बनाने दिए
रोहित ने बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा, 'शिखर पिछले कुछ मैचों में ज्यादा रन नहीं बने सके, जिसकी वजह से वह अपना समय लेना चाहते थे. हमने शुरुआत में पिच पर समय बिताया और फिर शिखर ने शॉट्स लगाने शुरू किए. मुझे लगता है कि हमने अच्छी साझेदारियां कीं और राहुल ने भी अच्छा समापन किया.'
रोहित को उनकी शानदार शतकीय पारी (नाबाद 111 रन) के लिए 'मैन ऑफ द मैच' दिया किया गया. कप्तान ने गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा, 'बुमराह हमारे प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं. हम वनडे की तुलना में टी-20 में उनका अलग तरह इस्तेमाल करते है. खलील भी नई गेंद के साथ अलग गेंदबाज हैं. खलील जैसे गेंदबाज अगर विकेट निकालते हैं, तो टीम को इससे मदद मिलती है.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह देहरादून पहुंचे. इसके बाद वो उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा के नजदीक स्थित हर्षिल पहुंचे. यहां 11 हजार फुट की ऊंचाई पर मौजूद सेना के बेस पर सेना प्रमुख और आईटीबीपी के डीजी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने जवानों के साथ दिवाली मनाई.महार रेजिमेंट के जवानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीवाली के मौके पर पहले उनको मिठाई खिलाई और उसके बाद उनके साथ फोटो खिंचाई.

Comments
Post a Comment