Skip to main content

Posts

Budget 2019: मोदी सरकार के 5 बजट, 5 साल बाद आज कहां खड़ा है देश

केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम पड़ाव पर है. अगले तीन-चार महीनों के दौरान जहां देश में आम चुनाव की प्रक्रिया चलेगी, वहीं केन्द्र सरकार 1 फरवरी को अपना अंतरिम बजट लेकर आएगी. हालांकि यह अंतरिम बजट नए वित्त वर्ष की पहली तिमाही तक सीमित रहेगा, लेकिन मोदी सरकार इस अंतरिम बजट की स्पीच का दायरा तिमाही से बढ़ाकर आने वाली नई सरकार के कार्यकाल की तीन तिमाहियों पर भी निशाना साधने का काम करने जा रही है. मोदी सरकार अपने कार्यकाल में पेश किए गए सभी पूर्ण बजटों को आधार बनाते हुए इस अंतरिम बजट के जरिए चुनाव से पहले अपनी आर्थिक नीति को देश के सामने रखने का काम करने जा रही है. भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार आगामी आम चुनावों में सत्ता का खुद को विपक्ष से अधिक मजबूत दावेदार दिखाने का काम करेगी. लिहाजा, एक नजर मोदी सरकार के पिछले सभी बजट पर डालने की जरूरत है जिससे अंदाजा लगाया जा सके कि अंतरिम बजट में वित्त मंत्री की बजट स्पीच किन उपलब्धियों को अपनी आर्थिक नीति में जोड़ने का काम करेगी. मोदी सरकार का पांचवां बजट (2018-19) यह मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट था. इस ...

भोपाल समेत प्रदेश में ठंड का एक और दौर, कोहरा और धुंध से 10 शहरों में तापमान 5 डिग्री

उत्तर में बर्फ से ढंके पहाड़ों से टकराकर आने वाली हवा की रफ्तार में तेजी के चलते नए साल के दूसरे हफ्ते में एक बार फिर ठंड का दौर शुरू हो गया है। यही वजह है कि भोपाल में सोमवार को 28 दिन लगातार सर्द मौसम के बाद कोहरा पड़ा और विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। भोपाल और आसपास के जिलों में भी कोहरा और धुंध का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, रीवा और सागर संभागों के साथ ही पश्चिमी मध्स प्रदेश में कहीं-कहीं या मध्यम कोहरा रहा। इंदौर और उज्जैन संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। वहीं, जबलपुर, भोपाल, सागर और होशंगाबाद में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा । होशंगाबाद संभाग के बैतूल में पारा सबसे कम 2 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार से भोपाल के मौसम में कोई परिवर्तन इधर, उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी से मध्य प्रदेश के कई शहरों में सर्दी राहत नहीं मिली है। कोहरा पड़ने और शीतलहर के शनिवार से सर्दी का एक दौर और शुरू हो गया। जो अब तक जारी है। इस कारण भोपाल का सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.6 और अधिकतम पारा 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान शनिवार और रविवार को...

क्या 35 और 65 रु. का रिचार्ज नहीं कराया तो सिम बंद हो जाएगा?

टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही बैंक की तरह ही आपको मैसेज भेजना शुरू कर सकती हैं. इसमें आपसे अपने सिम कार्ड में मिनिमम अमाउंट से रिचार्ज करने को कहा जाएगा, वर्ना आपका नंबर बंद हो जाएगा. प्रीपेड यूजर्स को टेक्स्ट मैसेज के जरिए अपने सिम में 35 रुपये रहने चाहिए. हालांकि ये अलग अलग सब्सक्राइबर के हिसाब से तय हो रहा है. ऐसा न होने पर आपका सिम डीऐक्टिवेट किया जा सकता है. पोस्टपेड यूजर्स पर ये नियम लागू नहीं होगा, क्योंकि वो महीने के आखिर में यूसेज प्लान के हिसाब से पैसे देते हैं. प्रीपेड यूजर्स की बात करें तो अप लगभग सभी कंपनियों ने अनलिमिटेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं जिनकी वैलिडिटी एक महीने से लेकर तीन महीने तक की है. रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल और वोडाफोन यूजर्स को कंपनी की तरफ से वॉर्निंग वाला मैसेज मिल रहा है. इसमें कहा गया है, ‘सूचना, आपका वोडाफोन नंबर बंद कर दिया जाएगा . नंबर जारी रखें किसी भी अनलिमिटेड ऑल राउंडर रिचार्ज से.’ ये मैसेज वोडाफोन के उन यूजर्स को भेजा जा रहा है जिनके पास मिनिमम बैलेंस नहीं है. एयरटेल ने 35 रुपये मिनिमम बैलेंस रखा है, जबकि वोडाफोन सिम को जारी रखने के लिए आपके प...

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स मजबूत, निफ्टी 10,940 के स्‍तर पर

रुपये में शानदार मजबूती और कच्‍चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का असर भारतीय  शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है.सप्‍ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में जबरदस्‍त तेजी आई और सेंसेक्‍स करीब 95 अंकों की बढ़त के साथ  36,441.46 के स्‍तर पर खुला. शुरुआती कारोबार में यह 36, 450 के स्‍तर को पार कर गया. वहीं निफ्टी करीब 33 अंकों की बढ़त के साथ 10,941 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है. बुधवार के शुरुआती कारोबार में जिन टॉप 10 कंपनियों के शेयर में बढ़त देखी गई उनमें एशियन पेंट, मारुति, एक्‍सिस बैंक, आईटीसी, एसबीआईएन, भारती एयरटेल, यस बैंक, एचयूएल, टाटा स्‍टील और रिलायंस हैं.वहीं लूजर्स शेयर की बात करें तो पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, हीरो मोटो कॉर्प, टीसीएस हैं.    रुपये में मजबूती इन सबके बीच रुपये की शुरुआत  जोरदार बढ़त के साथ हुई. डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे की बढ़त के साथ 70.10 के स्तर पर खुला.  कारोबार के दौरान रुपये में और मजबूती आती दिख रही है और ये 70 के नीचे आ गया है. बता दें कि मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 1.11 रुप...

बधाई हो की सक्सेस पर क्या महसूस कर रहे हैं आयुष्मान खुराना? बताया

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के लिए ये साल काफी सक्सेसफुल साबित हुआ है. उनकी फिल्म अंधाधुन ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. इ सके बाद कम बजट में बनी उनकी फिल्म बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. रिलीज के 4 हफ्तों से ज्यादा होने के बाद भी फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म के बारे में लीड एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में आयुष्मान खुराना ने कहा- ''ये साल मेरे लिए एक सपने सरीखा रहा. एक अभिनेता के रूप में मैंने हमेशा ये माना है कि कंटेंट सिनेमा का भगवान है. मैंने इस किस्म के ऑफबीट सिनेमा को हमेशा तवज्जो दी है. क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि एक कंटेंट बेस्ड फिल्म, इंटरटेनमेंट के साथ सिंपल और अच्छी फिल्म कहलाती है.'' आयुष्मान ने आगे कहा- ''मेरी फिल्मों को लेकर किए गए चुनाव पर लोगों ने हमेशा सवाल खड़े किए हैं. मगर मैंने हमेशा किसी की भी सुने बगैर खुद की चॉइस पर भरोसा किया है. लोग मुझे सचेत करते थे कि मैं स्टार्डम गेम नहीं कर रहा हूं और सिर्फ अच्छे कंटेंट पर काम कर रहा हूं. आज मैं अपने आप को एक एक्ट...

बहुत खूब! कोई नहीं जानता फरार पूर्व मंत्री कहां हैं

सुप्रीम कोर्ट ने आर्म्स एक्ट मामले में बिहार की पूर्व कैबिनेट मंत्री मंजू वर्मा की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को राज्य पुलिस को फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने डीजीपी को समन जारी किया है । उन्हें 27 नवंबर को कोर्ट में पेश होकर जवाब देना होगा। मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस एमबी लोकुर ने कहा, ‘‘बहुत खूब! यह कैसे हो सकता है कि (पूर्व) कैबिनेट मंत्री फरार हैं और कोई नहीं जानता वे कहां हैं । आप सोचिए कितनी गंभीर बात है कि कैबिनेट मंत्री का पता नहीं है। ये तो हद है। हम हैरान हैं कि पुलिस एक महीने में भी पूर्व कैबिनेट मंत्री को गिरफ्तार नहीं कर सकी। हम चाहेंगे कि पुलिस बताए कि आखिर वह एक खास व्यक्ति का पता कैसे नहीं लगा पाई। डीजीपी हमारे सामने पेश होकर जवाब दें।’’ मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी। टाटा इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में हुआ था खुलासा यह मामला मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में 34 लड़कियों से दुष्कर्म होने से जुड़ा है। टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस की बिहार के समाज कल्याण विभाग को भेजी गई एक ऑडिट रिपोर्ट में लड़कियों से ज्यादती होने का खुलासा हुआ था।  यह शेल्टर होम बृजेश ठा...

लखनऊ T-20 जीतकर 'हिटमैन' ने कही दिल को छूने वाली ये बात

नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने कहा है कि वे दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए खेलते हैं. भारत ने 'हिटमैन' के रिकॉर्ड शतक की मदद से लखनऊ में वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. T20I में शतकों के सिकंदर बने रोहित शर्मा, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित ने मैच के बाद कहा, 'मैंने टॉस के समय कहा था कि यहां ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. हम पहले पिच को परखना चाहते थे कि वह कैसा बर्ताव कर रही है, इसलिए हमने अपना समय लिया. यह समझना जरूरी था कि पिच कैसा खेल रही है.' उन्होंने कहा, 'जब भी आपको अपना सर्वश्रेष्ठ करने का मौका मिले, तो उसे छोड़ना नहीं चाहिए. मुझे उम्मीद है कि जो भी मैच देखने आए थे, वे अपने चेहरे पर मुस्कान लेकर लौटेंगे. हम दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए ही खेलते हैं.' भारत ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 195 रनों का मजबूत स्कोर बनाया और फिर वेस्टइंडीज को नौ विकेट पर 124 रन ही बनाने दिए रोहित ने बल्लेबाजों की तारीफ करत...